निर्माणाधीन औद्योगिक पार्क पहुंचे कलेक्टर, काम तेज करने दिए निर्देश…

Share

धमतरी/ 10 मार्च  कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज सुबह जी-जामगांव में विकसित हो रहे औद्योगिक पार्क क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इस क्षेत्र में विकसित की जा रही सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। कलेक्टर ने इस औद्योगिक पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों को तेज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने औद्योगिक पार्क में काम करने वाले श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने औद्योगिक पार्क क्षेत्र में सड़क बनाने का काम पूरी गुणवत्ता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सड़क के काम में कोताही बरतने पर कड़ी कार्रवाई और लागत राशि वसूलने की भी सख्त हिदायत दी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के पास जी-जामगांव में लगभग 10 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर सामान्य औद्योगिक क्षेत्र विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है। राज्य सरकार की औद्योगिक नीति के प्रावधानों के अनुसार इस क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के उद्योगों को स्थापित करने के लिए छूट एवं अनुदान आदि सभी सुविधायें उपलब्ध कराई जाएंगी। औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों को आवश्यकता अनुसार अलग-अलग आकार के 40 भूखण्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

कलेक्टर ने औद्योगिक क्षेत्र में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने पानी की उपलब्धता और नाली निर्माण का काम तेजी से करने को कहा। कलेक्टर ने परिसर में निर्माणाधीन पानी टंकी के काम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस काम को भी निर्धारित मापदण्डों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पूरे परिसर में उद्योगों की जरूरतों के अनुसार बिजली की भी व्यवस्था निर्धारित समयावधि में करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने, स्ट्रीट लाईट आदि के लिए भी अभी से प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मिश्रा ने औद्योगिक क्षेत्र में भूमि समतलीकरण करते समय पानी निकासी की उचित व्यवस्था पर भी फोकस करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि भूमि समतलीकरण के उपरांत परिसर में कहीं भी जल भराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए। समुचित जल निकासी की व्यवस्था से ही औद्योगिक क्षेत्र में विकास के कामों के साथ-साथ उद्योगों की स्थापना के लिए भी माहौल बनेगा।

 

Share Article:

एक नजर

विज्ञापन

Johar Saga

सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

ताजा खबरे

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

हमारे बारे में

“JOHAR SAGA: सटीक, विश्वसनीय और तेज पत्रकारिता का नया आयाम”

“सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

रियल-टाइम एनालिसिस और विस्तृत कवरेज के साथ, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि आप हर खबर में सबसे आगे रहें। हमारी जिम्मेदारी सिर्फ खबरें देना नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच तैयार करना है जो सच को उजागर करे और आपकी आवाज को समाज के हर कोने तक पहुंचाए।

JOHAR SAGA पत्रकारिता के इस नए युग में आपकी भरोसेमंद आवाज बनने का वादा करता है।”

नवीनतम समाचार

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स

Follow Me & LIVE Tv

© 2021-25 Created with JOHAR SAGA NEWS