देवर ने भाभी का किया मर्डरः भाभी से था नाजायज संबंध… तीसरे से हुआ महिला का अफेयर तो ले ली जान ! बेटी को कॉल करे ये बोला आरोपी…

Share

बिलासपुर/ न्यायथानी बिलासपुर में देवर ने अपनी भाभी का कत्ल कर दिया। हत्या की वजह बनी अफेयर का शक। मृतिका की लाश घर में खाट पर बंधी हुई मिली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वारदात के बाद देवर ने अपनी बेटी को कॉल किया और उसने कहा कि, तुम्हारी बड़ी मां ने गलत काम किया, इसलिए उसे मार दिया। अब वो आत्महत्या कर लेगा। उसकी तलाश मत करना। घटना सीपत थाना इलाके की है।

 

बिलासपुर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। DB डिजिटल में छपी रिपोर्ट के अनुसार पुलिस सूत्रों से पता चला है कि, आरोपी ने पूछताछ में कहा है कि, उसका भाभी के साथ अफेयर था, लेकिन महिला का किसी और से अवैध संबंध भी था। इसलिए दोनों के बीच विवाद होने पर उसे मार दिया।

 

सीपत TI गोपाल सतपथी ने बताया कि, खैरा गांव की रहने वाली 38 वर्षीय राजकुमारी बर्मन की शादी तेलसरा में रहने वाले रामलाल बर्मन से हुई थी। करीब 8 साल पहले महिला अपने पति और बच्चों को लेकर मायके में रहने लगी। उसने अपना अलग मकान भी बना लिया। लेकिन सालभर पहले रामलाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को महिला का देवर सूरज बृजवासी घर आया था। दोपहर को बच्चे स्कूल चले गए। तब वो घर पर ही था। जब स्कूल से बच्चे घर आए, तो उनकी मां का शव खाट पर बंधा हुआ था। उसके गले में गमछा बंधा था। बच्चों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची।

 

पुलिस को शुरुआती पूछताछ में पता चला कि, सूरज ने अपनी बेटी को कॉल किया था। उसने अपनी बेटी से कहा कि, तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया था। इस कारण उसकी हत्या कर दी है। अब मैं भी आत्महत्या कर लूंगा। मेरी तलाश मत करना। फिर फोन काट दिया। महिला की हत्या के बाद सूरज ने अपने एक दोस्त को भी कॉल किया था। उसने दोस्त से कहा कि, वह उससे आखिरी बार बात कर रहा है। इसके बाद उसके पास कोई कॉल नहीं आएगा। दोस्त ने जब उससे बात करनी चाही तो कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Share Article:

एक नजर

विज्ञापन

Johar Saga

सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

ताजा खबरे

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

हमारे बारे में

“JOHAR SAGA: सटीक, विश्वसनीय और तेज पत्रकारिता का नया आयाम”

“सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

रियल-टाइम एनालिसिस और विस्तृत कवरेज के साथ, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि आप हर खबर में सबसे आगे रहें। हमारी जिम्मेदारी सिर्फ खबरें देना नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच तैयार करना है जो सच को उजागर करे और आपकी आवाज को समाज के हर कोने तक पहुंचाए।

JOHAR SAGA पत्रकारिता के इस नए युग में आपकी भरोसेमंद आवाज बनने का वादा करता है।”

नवीनतम समाचार

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स

Follow Me & LIVE Tv

© 2021-25 Created with JOHAR SAGA NEWS