धमतरी/ गर्मी का भी प्रचंड रूप अभी शुरू हुआ भी नहीं है कि ट्रांसफार्मर में आग लगना शुरू हो गया है। ऐसे ही शनिवार को बस स्टैंड के पास अचानक विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग गई। कुछ ही पलो में आग बढने लगा और पूरे ट्रांसफार्मर में आग फैल गई। जिसके पश्चात आसपास के लोगो में हड़कम्प मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर लगभग 12.30 बजे नये बस स्टैण्ड के सामने स्थित ट्रांसफार्मर में धुआं के साथ आग लग गई। कुछ देर में आग तेजी से बढ़ने लगा। आग पूरे ट्रांसफार्मर में फैल गई। जिससे लोगो में हड़कम्प मच गया। ट्रांसफार्मर जलने के साथ ही फूटने की आवाज भी आने लगी। चिंगारी आसपास गिरने लगा। जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आंशका बनी रही। सड़क किनारे से लोग डरते हुए गुजर रहे थे। तुरंत इसकी सूचना विद्युत विभाग व फायर बिग्रेड को दी गई। दोनो विभाग के कर्मचारी कुछ मिनटो में ही मौके पर पहुंचे। पहले विद्युत सप्लाई बंद किया गया। उसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। जिससे एक बड़ी अनहोनी घटना टल गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।