धमतरी/ आज हमारे देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही है ।देश की रक्षा हो या जनप्रतिनिधि शिक्षा हो या सामाज को जागरूक करना, विज्ञान हो या अनुसंधान हर छेत्र में महिलाएं अपने सामर्थ से देश की गौरव बढ़ा रही है। उक्त बातें अंगिरा ध्रुव नव निर्वाचित अध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी ने कही। उन्होंने कहा महिलाएं परिवार बनाती है, परिवार घर बनाता है, घर समाज, सामाज ही देश बनाता है। इसका सीधा सीथा अर्थ है की महिला का योगदान हर जगह है। महिला की क्षमता को नजर अंदाज करके समाज की परिकल्पना करना व्यर्थ है। महिलाओं के विकास के बिना देश का विकास नहीं हो सकता है।
*इसलिए नारी को जगत जननी कहा गया है
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अंगिरा ध्रुव ने सभी नारी शक्तियों को बधाई देते हुए कहा कि आप अपने सामर्थ को पहचाने अपने हुनर का प्रदर्शन करें और अपने कौशल आत्मनिर्भर बनकर एक सशक्त देश व समाज के निर्माण में अतुलनीय भूमिका निभाएं।