धमतरी/ निकाय चुनाव में राज्य के सभी 10 निगमों में भाजपा ने सत्ता हासिल कर ली है। अब इन सभी दस नगर निगमों में सभापति का नाम तय करने के लिए बीजेपी ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को रायपुर नगर निगम का पर्यवेक्षक बनाया गया है। जबकि पुरन्दर मिश्रा कोरबा, रायगढ़ ललित चंद्राकर, संतोष पांडेय बिलासपुर, मोतीलाल साहू धमतरी निगम के सभापति का नाम तय करेंगे।
ज्ञात हो कि धमतरी नगर निगम में महापौर के लिए भाजपा के रामू रोहरा ने एक तरफा जीत हासिल की है। उनके साथ 27 पार्षद बीजेपी से चुनकर आए हैं। इसमें किन मापदंडों का पालन किया जाएगा यह स्पष्ट नहीं है। इस पद के लिए कई दावेदार सामने आ रहे हैं। यहां पर पार्षदों का नब्ज टटोलने बहुत जल्द पर्यवेक्षक धमतरी आ सकते हैं।