धमतरी/ सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सांकरा में तेज रफ्तार कार में महिला को ठोकर मार दी। जिससे उसकी मोके पर भी मौत हो गई। सूचना पर सिहावा पुलिस पहुंची। शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कसावाही थाना रुद्री निवासी लक्ष्मी ध्रुव 65 वर्ष पति स्वर्गीय संतु राम ध्रुव की बहू सतरूपा ग्राम साकरा में नर्स के पद पर पदस्थ है। महिला अपने बहू के साथ ही रहा करती थी। शुक्रवार को वह अपने नाती को स्कूल छोड़कर लौट रही थी। तभी लगभग 10 बजे तेज रफ्तार कार क्रमांक CG 04 HB 7481ने ठोकर मार दी। सूचना मिलते ही सिहावा थाना से एएसआई दुलाल नाथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार छोड़कर चालक फरार हो गया है। तत्काल भीड़ को हटाने के बाद शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।