प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद, धमतरी में सबसे कम, भखारा में सबसे अधिक मतदान, लौटे मतदान दल…

Share

धमतरी/ नगरीय निकाय चुनाव के तहत जिले के धमतरी नगर निगम और पांचो नगर पंचायत में छिटपुट घटना को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो चुका है। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सबसे कम धमतरी नगर निगम में और सबसे अधिक भखारा नगर पंचायत में मतदान हुआ है। मतदान दल लौटने भी लगे हैं। स्ट्रांग रूम में EVM को रखा जा रहा है। नगर निगम के 40 वार्ड के 116 प्रत्याशी और महापौर के लिए 8 प्रत्याशियों के साथ नगर पंचायत के 75 वार्ड और पांच अध्यक्ष के लिए खड़े प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो चुका है। सभी EVM में कैद हो चुकी है और स्ट्रांग रूम में रखे जा रहे हैं। इनके किस्मत का पिटारा 15 फरवरी को खुलेगा। 11 फरवरी की सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। शाम 5 बजे तक जारी रही। धमतरी शहर में कुछ वार्डों में विवाद की स्थिति बन गई थी। लेकिन उसे मैनेज कर लिया गया। कलेक्टर, एसपी लगातार वार्ड भ्रमण करते रहे। जहां विवाद की स्थिति बनी वहां पर समझाइश देकर शांत कराया गया। मुख्य रूप से म्युनिसिपल स्कूल, सिहावा चौक, दानीटोला, आमापारा इन जगहों पर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। धमतरी नगर निगम में सबसे कम और भखारा में सबसे अधिक मतदान हुआ। धमतरी में काम होने का जो कारण जो हो सकता है कि कांग्रेस का यहां महापौर प्रत्याशी नहीं था तो कुछ लोग वोट नहीं डालने का ही मूड बना लिए होंगे।

 

* कलेक्टर ने किया स्मतदान दलों का किया स्वागत

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत नगर निगम के लिए महापौर / अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न कराकर दल लौटने लगे है। कलेक्टर नम्रता गाँधी ने इन दलों का स्वागत किया और शांतिपूर्वक मतदान कार्य संपन्न कराने पर दलों को बधाई दी।

 

* शाम 5 बजे तक वोट प्रतिशत की स्थिति

नगर निगम धमतरी – 70.69%

नगर पंचायत आमदी – 89.47%

नगर पंचायत भखारा – 92.63%

नगर पंचायत मगरलोड – 89.43%

नगर पंचाचेत नगरी – 83.41%

नगर पंचायत कुरूद – 82.66%

 

Share Article:

एक नजर

विज्ञापन

Johar Saga

सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

Edit Template

हमारे बारे में

“JOHAR SAGA: सटीक, विश्वसनीय और तेज पत्रकारिता का नया आयाम”

“सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

रियल-टाइम एनालिसिस और विस्तृत कवरेज के साथ, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि आप हर खबर में सबसे आगे रहें। हमारी जिम्मेदारी सिर्फ खबरें देना नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच तैयार करना है जो सच को उजागर करे और आपकी आवाज को समाज के हर कोने तक पहुंचाए।

JOHAR SAGA पत्रकारिता के इस नए युग में आपकी भरोसेमंद आवाज बनने का वादा करता है।”

नवीनतम समाचार

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स

Follow Me & LIVE Tv

© 2021-25 Created with JOHAR SAGA NEWS