चुनाव के दिन कॉलेज रोड में अनियंत्रित कार के परखच्चे उड़े, कांग्रेस प्रत्याशी की बताई जा रही है कार, मरा हुआ बकरा भी मिला…

Share

मगरलोड/ नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी मंगलवार को मतदान संपन्न हुआ। मतदान के पूर्व रात्रि आर पार की लड़ाई की रात्रि माना जाता है। मतदान के दिन मंगलवार को नगर क्षेत्र में मतदान के लिए मतदाता प्रत्याशी अधिकारी कर्मचारी पुलिस प्रशासन व्यस्त थे। सुबह लगभग 11.45 बजे जानकारी मिली कि नगर क्षेत्र के यशवंत राव मेघा वाले शासकीय महाविद्यालय मार्ग पर नल जल फिल्टर प्लांट के समीप कार पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।
घटना स्थल से प्राप्त जानकारी अनुसार नीले कलर की बलेनो कार भैंसमुंडी वार्ड क्रमांक 9 की कांग्रेस प्रत्याशी की कार सड़क किनारे पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी निकासी के लिए लगी सीमेंट पाइप से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का चारों चक्का ऊपर होकर दोनों एयर बैग फट गया। दुर्घटनाग्रस्त कार के अंदर भैंसमुंडी वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद प्रत्याशी खिलावन राम साहू का मतदान सामग्री, नकली मतपत्र, घोषणा पत्र, कागजात का फाइल था। दुर्घटनाग्रस्त कार के समीप एक लाल रंग का बकरा मृत पड़ा हुआ है। कार में कितने लोग थे कहां जा रहे थे दुर्घटना में किसे चोट लगी यह पूर्ण जानकारी नहीं मिली है। दुर्घटना ग्रस्त वाहन कार को छोड़कर चालक फरार हो गया है।

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड से प्राप्त जानकारी अनुसार मतदान के दिन 11 फरवरी मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे दो युवक को चोट लगी थी। ईलाज कराने आए थे। खून बह रहा था बताया कि अपनी मोटरसाइकिल से टकराकर गिर गए है। उक्त युवक के साथ लगभग 10 से 15 उनके साथी लोग अस्पताल पहुंचे थे।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार कार में दो युवक शराब के नशे में थे। मतदान के बाद पार्टी मनाने बकरा साथ में रखकर फार्म हाउस की ओर जा रहे थे। नशे की वजह से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों युवक कार को छोड़कर दबे पांव नगर क्षेत्र में जाकर छुप गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया था। जानकारी मिलने पर मगरलोड पुलिस घटनास्थल की मुयाना कर लिया है।
कांग्रेस प्रत्याशी की है कार

वार्ड पार्षद कांग्रेस प्रत्याशी खिलावन राम साहू मतदान के दिन भैंसमुडी साप्ताहिक बाजार के पास हाई स्कूल में मतदान केंद्र के समीप मतदाता से अभिवादन करने में जुटे हुए थे। वार्ड पार्षद कांग्रेस प्रत्याशी खिलावन राम साहू ने स्वयं बताया कि मेरी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना को लेकर नगर पंचायत सहित क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा चल रही है।

 

Share Article:

एक नजर

विज्ञापन

Johar Saga

सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

Edit Template

हमारे बारे में

“JOHAR SAGA: सटीक, विश्वसनीय और तेज पत्रकारिता का नया आयाम”

“सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

रियल-टाइम एनालिसिस और विस्तृत कवरेज के साथ, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि आप हर खबर में सबसे आगे रहें। हमारी जिम्मेदारी सिर्फ खबरें देना नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच तैयार करना है जो सच को उजागर करे और आपकी आवाज को समाज के हर कोने तक पहुंचाए।

JOHAR SAGA पत्रकारिता के इस नए युग में आपकी भरोसेमंद आवाज बनने का वादा करता है।”

नवीनतम समाचार

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स

Follow Me & LIVE Tv

© 2021-25 Created with JOHAR SAGA NEWS