विश्रामपुर/ सरगुजा संभाग के विश्रामपुर क्षेत्र में घर में अकेली महिला के साथ उत्तर प्रदेश से आए पांच मजूदरों ने गैंगरेप किया। घटना बुधवार देर रात की है। बताया गया है कि, महिला का पति घरेलू काम से अपने पैतृक गांव गया था। इसी बात का फायदा उठाकर पास ही मजदूरी करने वाले पांच मजदूरों ने गैंगरेप किया। वारदात के बाद महिला ने अपनी बहन को जानकारी दी और बहन के साथ जाकर थाने में एफआईआर दर्ज करवाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विश्रामपुर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीया महिला अपने पति के साथ किराए के मकान में पिछले तीन सालों से रह रही है। महिला और उसका पति कोरिया जिले के गांव के रहने वाले है और यहां रोजी मजदूरी करने आए हुए है। चार दिन पहले महिला का पति कोरिया जिला स्थित अपने गृहग्राम किसी काम से गया हुआ था। घर में उसकी पत्नी अकेली थी। देर शाम ठूठूवा और गुलाम मोहम्मद कादिर नामक व्यक्ति उसके घर पहुंचे और उसके पति के बारे में पूछताछ करने लगे। पूछताछ में महिला ने पति के घर से बाहर होने की जानकारी दी। इसके बाद दोनों को वापस लौट गए।
देर रात महिला अपने घर के बाहर गुड़ाखू घस रही थी। इसी दौरान ठूठूवा और गुलाम मोहम्मद कादिर अपने तीन अन्य साथियों के साथ फिर से उसके घर आए। घर के बाहर खड़ी महिला को बलपूर्वक पांचों घर के अंदर ले गए। जिसके बाद सभी ने महिला से बारी-बारी दुष्कर्म किया। शर्मनाक घटना के बाद पांचों आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद डरी सहमी महिला ने अपनी बहन को किसी तरह इसकी जानकारी दी और बहन के साथ जाकर विश्रामपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी करने लगी। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को न्यायिक रिमांड भी में पेश किया गया और अदालत के आदेश से सभी आरोपियों को जेल दाखिल किया गया।