धमतरी। जिला पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से जागेश्वरी साहू को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। जैसे ही यह खबर क्षेत्र में पहुंची, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं और जागेश्वरी साहू के समर्थकों ने इस निर्णय का स्वागत किया और जगह-जगह आतिशबाजी कर खुशी मनाई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जागेश्वरी साहू एक कर्मठ और जमीनी नेता हैं, जो जनता की समस्याओं को बखूबी समझती हैं।
पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि जागेश्वरी साहू की जीत सुनिश्चित है और उनके नेतृत्व में क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। वहीं, खुद जागेश्वरी साहू ने पार्टी नेतृत्व और क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि वे सभी के विश्वास पर खरा उतरेंगी।