धमतरी/ नगर निगम चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। नामांकन फार्म खरीदने और जमा करने लोग निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं। कोई बाजे गाजे के साथ पहुंच रहा है, तो कोई अन्य साधन से। सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा जमकर भीड़ दिखाई दी। जिसे देखते हुए पुलिस बल भी बढ़ा दिया गया। महापौर के लिए कांग्रेस-भाजपा दोनों दलों के अधिकृत प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदा।
इन लोगों ने खरीदा फार्म
महापौर पद के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा, कांग्रेस के विजय गोलछा सहित रंजित छाबड़ा, आम आदमी पार्टी से मितेश जैन, महेश रावटे, महेश कुमार साहू जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, फिरोज खान, सरिता असाई, रूपा नागदेवे ने नामांकन खरीदा। पार्षद के लिए 76 लोगों ने फार्म खरीद लिया था। इसमें भाजपा के प्रत्याशियों के अलावा कुछ कांग्रेस से जुड़े लोगों ने नामांकन खरीदा। कई निर्दलीय लड़ने के मूड में हैं। आमापारा से हितेश रायचुरा, सुरेश गुप्ता, रामपुर वार्ड से प्रकाश सिन्हा, सुभाष नगर से पूर्णिमा देवांगन, औद्योगिक वार्ड से रामेश्वर रिसाई पारा पश्चिम से गोविंदा ढिल्लों राजकुमार फुटान, जावेद खत्री, धर्मेंद्र लोढ़ा, मिथलेश साहू, हेमंत बंजारे, नमन बंजारे, रीना सोनवानी, तारिणी साहू, मीना नाग सहित कई लोगों ने खरीदा।
इन्होंने जमा किया नामांकन
सोमवार को महापौर के लिए आम आदमी पार्टी से मितेश जैन, तिलक सोनकर ने नामांकन जमा किया। पार्षद के लिए दीपक सोनकर महिमा सागर वार्ड, कमलेश सोनकर विंध्यवासिनी वार्ड, मेघराज ठाकुर रिसाई पारा पूर्व, दीपक गजेन्द्र जोधापुर वार्ड, विक्की मनवानी रिसाईपारा पूर्व, सुमन मेश्राम डाकबंगला वार्ड, सत्येन्द्र देवांगन जोधापुर वार्ड, शमीना अंजुम सदर उत्तर वार्ड, सूरज गहरवाल हटकेशर वार्ड, सुशीला साव मकेश्वर वार्ड शामिल हैं।
अब सिर्फ एक दिन शेष
नगरीय निकाय चुनाव के लिए 22 जनवरी से 28 जनवरी तक नामांकन प्रक्रिया है। अब नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने के लिए सिर्फ एक दिन 28 जनवरी मंगलवार को ही बाकी है।