धमतरी/ आखिरकार कांग्रेस ने अपने महापौर और नगर पंचायत अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। देर रात तक चले मंथन के बाद धमतरी से महापौर के लिए कांग्रेस ने जैन समाज के विजय गोलछा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसी तरह जिले के पांच में से चार नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। आमदी नगर पंचायत से धमतरी विधायक ओंकार साहू की पत्नी सुनीता साहू को मैदान में उतारा गया है। हालांकि कुरूद का पेंच अभी भी फंसा हुआ है। दो प्रमुख लोग अपनी-अपने कैंडिडेट के लिए अड़े हुए हैं। अब तक पार्षद प्रत्याशियों की सूची भी जारी नहीं की गई है। अब नामांकन के लिए सिर्फ दो दिन 27 और 28 जनवरी ही रह गया है।
नगर पंचायत
आमदी – सुनीता ओंकार साहू
भखारा – संतोषी योगेंद्र निषाद
मगरलोड – लिलेश सुरेश साहू
नगरी – पेमन स्वर्णबर
कुरूद—-